UPTak Baithak Logo

Barabanki News: अयोध्या से लोधेश्वर धाम तक 6 घंटे की तूफानी डाक कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों ने दिखाया अद्भुत संकल्प

Dak Kanwar Yatra: बाराबंकी में अयोध्या से लोधेश्वर महादेव धाम तक शिवभक्तों ने मात्र 6 घंटे में डाक कांवड़ यात्रा पूरी कर आस्था का अद्भुत उदाहरण पेश किया. 13 श्रद्धालुओं के दल ने जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। पूरी यात्रा श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक चेतना के संदेश के साथ संपन्न हुई.

ADVERTISEMENT

Ayodhya Kanwar Yatra
Ayodhya Kanwar Yatra
social share
google news

Dak Kanwar Yatra: बाराबंकी जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेव धाम में सोमवार की शाम करीब 4 बजे अयोध्या से निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हुई. ग्राम हसनपुर टांडा, फतेहपुर (बाराबंकी) से शिवम प्रजापति की अध्यक्षता में 13 श्रद्धालुओं के दल ने अयोध्या से श्री लोधेश्वर महादेव धाम तक की यात्रा मात्र 6 घंटे में पूरी कर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का परिचय दिया.