Barabanki Cyber Crime: नकली फिंगरप्रिंट से बैंक खातों में सेंध! बाराबंकी में AEPS फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 3 साइबर ठग गिरफ्तार
AEPS Fraud Case Barabanki: बाराबंकी पुलिस ने नकली फिंगरप्रिंट और क्लोन बायोमेट्रिक के जरिए बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है. तीन शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ मोबाइल, सिम कार्ड, थम्ब स्कैनर और कार बरामद हुई. जांच में करोड़ों की संभावित साइबर ठगी के नेटवर्क के संकेत मिले हैं.
ADVERTISEMENT

Barabanki Cyber Fraud Alert
AEPS Fraud Case Barabanki: बाराबंकी जनपद की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEPS) के माध्यम से नकली फिंगरप्रिंट और क्लोन बायोमेट्रिक का इस्तेमाल कर लोगों के बैंक खातों से धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, दो थम्ब स्कैनर मशीनें और एक अर्टिगा कार बरामद की है.
