Bareilly Water Crisis: DM के आदेश बेअसर! बरेली में धड़ल्ले से चल रहे वाशिंग सेंटर, रोज बह रहा लाखों लीटर भूजल
Water Wastage Bareilly: बरेली में गिरते भू-जल स्तर के बीच अवैध वाशिंग सेंटर जल संरक्षण के लिए गंभीर चुनौती बन गए हैं. प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद रोजाना लाखों लीटर पेयजल वाहनों की धुलाई में बहाया जा रहा है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि समय रहते रोकथाम नहीं हुई तो भविष्य में जल संकट गहरा सकता है.
ADVERTISEMENT

Bareilly News
Water Wastage Bareilly: बरेली जिले में लगातार नीचे जा रहे भू-जल स्तर के बीच वाहन धुलाई केंद्र (वाशिंग सेंटर) जल संरक्षण के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं. शहर और ग्रामीण इलाकों में संचालित सैकड़ों वाशिंग सेंटरों पर प्रतिदिन लाखों लीटर शुद्ध पेयजल वाहनों की सफाई में खर्च किया जा रहा है. चिंताजनक बात यह है कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अवैध रूप से संचालित केंद्रों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है.
