Gonda Crime News: परीक्षा देने गए थे छात्र, लौटे तो गायब मिले मोबाइल! गोंडा में 10 फोन बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
Gonda News: कॉलेज परीक्षा के दौरान छात्रों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का गोंडा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया. त्वरित जांच और छापेमारी के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 मोबाइल बरामद किए गए. पूछताछ में चोरी के मोबाइल खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है.
ADVERTISEMENT

Gonda Police Action
Gonda News: गोंडा जिले के थाना छपिया पुलिस ने कॉलेज परीक्षा के दौरान छात्रों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 10 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है.
