Bareilly News: दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए बरेली में भटक रहे लोग, CMO ऑफिस की अव्यवस्था से बढ़ी मुश्किलें
Bareilly Disability Certificate: बरेली सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है. सीमित दिन और स्टाफ की कमी के कारण दिव्यांगों को लंबी कतारों और बार-बार चक्कर लगाने की मजबूरी है. बिजली कटौती और जांच की अनुपलब्धता से प्रक्रिया और अधिक बाधित हो रही है.
ADVERTISEMENT

Bareilly Divyang Certificate Issue
Bareilly Disability Certificate: बरेली मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने और पुराने प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए दिव्यांगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शासन द्वारा प्रमाण पत्र प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने के बावजूद लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. कई दिव्यांग और उनके परिजन हफ्तों से कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की हानि उठानी पड़ रही है.
