UPTak Baithak Logo

Bareilly News: अविवाहित युवती ने भाइयों-भाभी पर धमकी और उत्पीड़न का लगाया आरोप

Bareilly Property Dispute: बरेली के मीरगंज क्षेत्र में एक अविवाहित युवती ने भाइयों और भाभी पर संपत्ति विवाद को लेकर उत्पीड़न, धमकी और मारपीट के आरोप लगाए हैं. एसडीएम से शिकायत कर सुरक्षा और न्याय की मांग की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

ADVERTISEMENT

Bareilly Property Rights Case
Bareilly Property Rights Case
social share
google news

Bareilly Property Dispute: बरेली जनपद की तहसील मीरगंज क्षेत्र के थाना शाही अंतर्गत ग्राम पन्थरा की रहने वाली एक अविवाहित युवती ने अपने सगे भाइयों और भाभी पर उत्पीड़न, गाली-गलौज, धमकी तथा संपत्ति में हिस्सेदारी से वंचित करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है.