UPTak Baithak Logo

UP Politics: शिवपाल यादव के संपर्क में हैं अपर्णा और करेंगी भाजपा संग खेला? पता चली अंदर की ये विस्फोटक बात

सोशल मीडिया पर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के साथ भाजपा नेत्री अपर्णा यादव की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. जानें इसकी कहानी.

ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर शिवपाल और अपर्णा की यही तस्वीर वायरल है.
सोशल मीडिया पर शिवपाल और अपर्णा की यही तस्वीर वायरल है.
social share
Google CTA

Aparna Yadav News: उत्तर प्रदेश की सियासत में कब क्या हो जाए इसे कोई नहीं जानता! इस बीच सोशल मीडिया पर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के साथ भाजपा नेत्री अपर्णा यादव की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. तस्वीर में अपर्णा शिवपाल की पत्नी के पैर छूती हुई नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि अपर्णा भाजपा में खुश नहीं हैं और शिवपाल यादव के जरिए सपा के सम्पर्क में हैं. बता दें कि हालिया योगी सरकार ने अपर्णा यादव को राज्य की महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपर्णा इस पद से नाराज बताई जा रही हैं. हालांकि, मामले पर उनकी ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. मगर यूपी भाजपा चीफ भूपेंद्र चौधरी ने अपर्णा यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है.