UP Weather Today: UP में आज 19 जिलों में होगी बरसात, मौसम विभाग ने बताए बारिश वाले जिलों के नाम, तापमान में भी होगी बढ़ोतरी
UP Weather Today: यूपी में आज 13 सितंबर को मौसम सामान्य रहने वाला है. राज्य में पश्चिमी यूपी के 10, पूर्वी यूपी के 6 और बुंदेलखंड के 3 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. IMD ने आज यूपी में कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज 13 सितंबर को मौसम खुला रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. IMD ने राज्य के किसी भी हिस्से के लिए कोई अलर्ट या विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. बारिश न होने के वजह से राज्य में अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने के आसार हैं, जिससे दिन के समय गर्मी का अहसास थोड़ा बढ़ सकता है.
पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज और चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. इस क्षेत्र के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
पश्चिमी यूपी के कुल 10 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार हैं. इन जिलों में सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद शामिल हैं.

पूर्वी यूपी के 6 जिलों में हल्की बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. मौसम विभाग ने यूपी के इस भाग में भी कोई चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
पूर्वी यूपी के कुल 6 जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है, जिनमें सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया का नाम शामिल है.
बुंदेलखंड क्षेत्र के 3 जिलों में बारिश
पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अलावा राज्य के बुंदेलखंड इलाके में भी आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, बुंदेलखंड क्षेत्र के कुल 3 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इन तीन जिलों में झांसी, ललितपुर और महोबा शामिल हैं.
दिन के तापमान में होगा इजाफा
मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी से अभी पूरी तरह राहत मिलने के आसार नहीं हैं. अगले 48 घंटों में दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद आने वाले तीन दिनों तक तापमान लगभग ऐसा ही बना रहेगा.
IMD के मुताबिक रात के न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई भी बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.
अयोध्या रहा सबसे गर्म शहर
पिछले दिनों के तापमान की बात करें तो शुक्रवार को पूरे राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी अयोध्या में पड़ी है. यहां का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा है. वहीं, सबसे ठंडे शहर की बात करें तो शनिवार को नजीबाबाद में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: UP Weather: कल यूपी के इन 20 जिलों में बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
