लेटेस्ट न्यूज़

आरक्षण को लेकर लोकसभा 2024 वाली गलती नहीं करेंगी अनुप्रिया पटेल!

यूपी तक के शो 'आज का यूपी' में जानिए बसपा में आकाश आनंद की वापसी की इनसाइड स्टोरी, मायावती से 3 घंटे की मुलाकात और 69,000 शिक्षक भर्ती पर अनुप्रिया पटेल के नए रुख की पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

Photo: Anupriya Patel
Photo: Anupriya Patel
social share
Google CTA

यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में राज्य की तीन बड़ी और अहम खबरों का विस्तार से विश्लेषण किया गया है. आज की पहली बड़ी खबर बहुजन समाज पार्टी से जुड़ी है जहां आकाश आनंद के एक बेहद परिपक्व एक्स (ट्विटर) पोस्ट के बाद बुआ-भतीजे (मायावती और आकाश आनंद) के बीच दूरियां खत्म होने और उनकी पार्टी में आधिकारिक वापसी के स्पष्ट संकेत मिले हैं. दूसरी बड़ी खबर लखनऊ में मायावती, आनंद कुमार और आकाश आनंद के बीच हुई 3 घंटे की उस सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी है जिसमें दोनों के बीच पैदा हुई गलतफहमियां दूर हुईं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में आकाश की भावी भूमिका पर सहमति बनी. वहीं तीसरी बड़ी खबर 69000 शिक्षक भर्ती मामले से है जिसमें अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मुलाकात की है और आरक्षण विसंगतियों के मुद्दे पर अनुप्रिया पटेल ने एक बार फिर लखनऊ से दिल्ली तक शीर्ष नेतृत्व के सामने मोर्चा संभालने का आश्वासन दिया है.