UPTak Baithak Logo

मंगेश यादव के मामले को कहा था फर्जी, अब STF ने अनुज सिंह को मारा तो अखिलेश ने दिया ये रिएक्शन

STF द्वारा अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर किए जाने के बाद अखिलेश यादव ने तीखा रिएक्शन दिया है. जानिए अखिलेश ने क्या कहा और क्या है उनका बयान.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

Anuj Singh Encounter: यूपी के सुलतानपुर में पिछले महीने सर्राफा कारोबारी के यहां हुई डकैती मामले में एक और आरोपी का एनकाउंटर हो गया है. सोमवार को सुबह 4 बजे के करीब यूपी एसटीएफ और यूपी पुलिस की जॉइंट टीम ने डकैती के आरोपी और एक लाख के इनामी अनुज प्रताप सिंह को मार गिराया. इससे पहले एसटीएफ ने 5 सितंबर को इसी केस में मंगेश यादव का एनकाउंटर का किया था. इस एनकाउंटर ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया. अखिलेश यादव ने ये आरोप लगाए थे कि यह एनकाउंटर जाति देखकर किया गया है. अब जबकि एसटीएफ ने इस मामले में एक और एनकाउंटर कर दिया है, तो इसपर भी अखिलेश का तीखा रिएक्शन देखने को मिला है.