लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने कर ली पूरी मैथ! इस कैलकुलेशन से यूपी की 403 सीटों में बहुमत आने का किया दावा

Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव ने यूपी सरकार के 1.93 लाख शिक्षक भर्ती वाले डिलीट किए गए X पोस्ट की आलोचना की, इसे 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का आधार बताया। उन्होंने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शासन के मुद्दों पर जनता के आक्रोश को उजागर किया, पीडीए की समावेशी राजनीति की वकालत की.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav news, Aditi Yadav, Aditi Yadav news, Aditi Yadav social media, up news, up politics, up viral news, अखिलेश यादव, अदिति यादव, सपा, यूपी न्यूज
Akhilesh Yadav
social share
google news

Akhilesh Yadav News: 1 लाख 93 हजार शिक्षक भर्ती वाले विज्ञापन को लेकर बुधवार, 21 मई को उत्तर प्रदेश सरकार की जमकर फजीहत हुई. दरअसल हुआ ये कि यूपी सरकार के आधिकारिक X हैंडल से एक अखबार की कटिंग की तस्वीर शेयर कर इस बात की घोषणा की गई कि सूबे में अब 1 लाख 93 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती होगी. सरकार के इस पोस्ट के बाद युवाओं के बीच खुशी की लहार दौड़ गई. मगर ये खुशी ज्यादादेर तक नहीं रही क्योंकि सरकार ने अपना X पोस्ट डिलीट कर लिया. इसी के बाद से इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है. अब सपा चीफ अखिलेश यादव ने 1 लाख 93 हजार के आंकड़े से ये साबित करने की कोशिश की है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा बहुमत का आंकड़ा भी पार नहीं कर पर पाएगी. खबर में आगे जानिए अखिलेश यादव की क्या है गणित?