लेटेस्ट न्यूज़

‘…पूरे यूपी की सीटों पर है फोकस’, अखिलेश के 65 सीटों पर चुनाव लड़ने के एलान पर अजय राय

सपा चीफ अखिलेश यादव के 65 सीटों पर चुनाव लड़ने के एलान पर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने बड़ा बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच बढ़ा तनाव! अखिलेश के 'PDA यात्रा' पर अजय राय ने निकाला खोट
यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच बढ़ा तनाव! अखिलेश के 'PDA यात्रा' पर अजय राय ने निकाला खोट
social share
Google CTA

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सपा चीफ अखिलेश यादव के 65 सीटों पर चुनाव लड़ने के एलान पर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय सीधे तौर पर बोलने से बचते रहे. भदोही में उन्होंने कहा कि वो अभी इस पर चर्चा नहीं कर सकते, लेकिन पांच राज्यों के चुनाव के बाद शीर्ष नेतृत्व बैठक कर इस पर चर्चा करेगा. उन्होंने कहा कि उनका फोकस पूरे उत्तर प्रदेश की सीटों पर है और चुनाव की तैयारी चल रही है.