प्रत्याशी बनते ही अफजाल अंसारी को याद आए भगवान राम और हनुमान, PM मोदी को बताया 'मारीच और रावण'
वहीं समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अफजाल अंसारी पहली बार सपा कार्यालय पहुंचे. यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.
ADVERTISEMENT

Uttar Padesh News : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा ने गठबंधन किया है, जिसमें समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सपा ने गाजीपुर से बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अफजाल अंसारी पहली बार सपा कार्यालय पहुंचे. यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को हनुमान बताते हुए उनकी शक्ति को याद दिलाया.