सलीम शेरवानी की ना के बाद कौन होगा अखिलेश यादव का तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार?
यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में देखिए सपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर गहराए संकट, बीजेपी कोर कमेटी की बैठक और आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा की अखिलेश यादव से मुलाकात की पूरी इनसाइड स्टोरी.
ADVERTISEMENT

SP Akhilesh Yadav
यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं. आज के इस एपिसोड में पहली बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के भीतर तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर गहराए संकट और सलीम शेरवानी द्वारा चुनाव लड़ने से किए गए साफ इनकार की है. दूसरी बड़ी खबर राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी की कोर कमेटी बैठक और आठवीं सीट पर कब्जा जमाने के लिए पार्टी के सियासी गणित से जुड़ी है. वहीं तीसरी बड़ी खबर में पूर्व सांसद आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा और अखिलेश यादव के बीच हुई डेढ़ घंटे की मैराथन मुलाकात की इनसाइड स्टोरी शामिल है जो आगामी चुनावों में टिकट बंटवारे के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.
