उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम? पूर्वी और पश्चिमी यूपी को लेकर IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसमी बारिश के बाद अब मानसून पूरी तरह विदाई लेने को तैयार है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन पूरे यूपी में मौसम एकदम साफ और सूखा रहने वाला है.
ADVERTISEMENT

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसमी बारिश के बाद अब मानसून पूरी तरह विदाई लेने को तैयार है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन पूरे यूपी में मौसम एकदम साफ और सूखा रहने वाला है. राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के सभी जिलों में "ग्रीन अलर्ट" जारी किया है, जिसका मतलब है कि मौसम पूरी तरह से सामान्य रहेगा. आइए जानते हैं कि आज और आने वाले दिनों में आपके शहर का मौसम और तापमान कैसा रहने वाला है.
