लेटेस्ट न्यूज़

BSP से निष्कासित होने के बाद आकाश आनंद ने बदला अपने X अकाउंट का बायो, जानें मायावती के भतीजे ने अब क्या लिखा?

Mayawati & Akash Anand News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चीफ मायावती के भतीजे आकाश आनंद जितनी तेजी से सियासत की ऊंचाइयों को छू रहे थे, उतनी ही जल्दी उनकी इस यात्रा पर ब्रेक लग गया है.

ADVERTISEMENT

मायावती और आकाश आनंद (फोटो- इंडिया टुडे)
मायावती और आकाश आनंद (फोटो- इंडिया टुडे)
social share
google news

Mayawati & Akash Anand News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चीफ मायावती के भतीजे आकाश आनंद जितनी तेजी से सियासत की ऊंचाइयों को छू रहे थे, उतनी ही जल्दी उनकी इस यात्रा पर ब्रेक लग गया है. यह ब्रेक किसी और ने नहीं बल्कि उनकी बुआ मायावती ने खुद लगाया है. मालूम हो कि रविवार को मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी समेत सभी पदों से हटाया, वहीं सोमवार को उन्हें बसपा से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया. मायावती के इस कदम की किसी को भनक नहीं थी और उनके इस फैसले के बाद सियासी घमासान मच गया. बता दें कि बसपा से निष्कासित होने के बाद आकाश आनंद ने अपना X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट का बायो अपडेट किया है. जानें उन्होंने अब क्या लिखा है.