ऑपरेशन सिंदूर के लिए निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा तो सीएम योगी ये किसके जनाजे की बात करने लगे?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' का शुभारंभ किया. यह यात्रा भारतीय सेना के हालिया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में निकाली गई है.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (File)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' का शुभारंभ किया. यह यात्रा भारतीय सेना के हालिया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में निकाली गई है, जिसमें भारत ने पाकिस्तान की ओर से बढ़ते आतंकवाद और हमलों के जवाब में बड़ी सैन्य कार्रवाई की थी. तिरंगा यात्रा के मंच से सीएम योगी ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि, 'जो भी भारत की तरफ उंगली उठा कर देखेगा, भारत की बहन बेटियों के सम्मान के विरुद्ध उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य करेगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा.'