लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज के स्कूल में 4 साल के बच्चे संग ऐसा क्या हुआ कि हो गई उसकी मौत? PM रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Prayagraj Crime News: प्रयागराज के नैनी में एक कॉन्वेंट स्कूल में 4 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत हुई. परिजनों की तहरीर पर दो शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान और यौन उत्पीड़न की आशंका जताई गई है. पुलिस जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Prayagraj Crime News: प्रयागराज में यमुनानगर जोन के नैनी थाना क्षेत्र स्थित महेवा पश्चिम में के एक कॉन्वेंट स्कूल में चार साल के बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई. बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने दो शिक्षिकाओं के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस घटना की गहन जांच कर रही है और स्कूल से लेकर घर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.