नौकरी नहीं मिली तो प्रयागराज में RTO ऑफिस के बाहर ठेले पर खोल दिया साइबर कैफे! अभय, शिवम, अनिल ने गजब किया
प्रयागरज के नैनी में कुछ युवाओं ने आरटीओ दफ्तर के बाहर अपना अस्थाई साइबर कैफे खोला है जिससे वह अच्छा कमाई कर पा रहे हैं. ये युवा कम संसाधनों में भी अपना स्टार्ट अप कैसे चला रहे हैं इसे देखकर हर कोई हैरान है.
ADVERTISEMENT

Prayagraj News
तेजी से बढ़ते भारत की जनसंख्या के बीच में युवाओं के लिए रोजगार एक चुनौती बनता जा रहा है. लेकिन इस चुनौती के बीच प्रयागरज के नैनी में कुछ युवाओं ने आरटीओ दफ्तर के बाहर अपना अस्थाई साइबर कैफे खोला है जिससे वह अच्छा कमाई कर पा रहे हैं. ये युवा कम संसाधनों में भी अपना स्टार्ट अप कैसे चला रहे हैं इसे देखकर हर कोई हैरान है. साथ ही साथ ये ऐसे सभी युवाओं के लिए इंस्पिरेशन भी हैं जो कम संसाधनों या नौकरी की तलाश में बेरोजगार भटक रहे हैं.
