'मेरी हत्या हुई तो उसका दोषी अखिलेश यादव को ही माना जाए'...सपा मुखिया के लिए पूजा पाल ने अपने लेटर में ये क्या क्या लिखा
प्रयागराज में चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल बीते कुछ दिनों से सपा के खिलाफ हमलावर हैं. पूजा पाल को सपा ने पार्टी विरोधी बताकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था. ऐसे में पूजा पाल अब फ्रंट फुट पर आकर सपा और अखिलेश के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं.
ADVERTISEMENT

Akhilesh yadav and Pooja Pal
प्रयागराज में चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल बीते कुछ दिनों से सपा के खिलाफ हमलावर हैं. पूजा पाल को सपा ने पार्टी विरोधी बताकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था. ऐसे में पूजा पाल अब फ्रंट फुट पर आकर सपा और अखिलेश के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं. हाल ही में पूजा पाल ने एक्स पर एक लेटर शेयर किया है. इसमें उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर तंज कसा है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि 'अगर मेरे पति की तरह मेरी भी हत्या होती है तो इसका वास्तविक दोषी समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को ही माना जाए.
