लेटेस्ट न्यूज़

अपनी दूसरी शादी पर खुद पूजा पाल ने ही कर दिया बड़ा खुलासा, 2017 में रचा गया था ये खेल!

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है. इस बीच पूजा पाल ने अपनी दूसरी शादी को लेकर बातचीत की है. पूजा पाल ने अपनी दूसरी शादी को साजिश बताया है.

ADVERTISEMENT

Pooja Pal Story
Pooja Pal Story
social share
google news

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है. इस बीच पूजा पाल ने अपनी दूसरी शादी को लेकर बातचीत की है. पूजा पाल ने अपनी दूसरी शादी को साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि इस साजिश में ना सिर्फ उनके परिवार के कुछ लोग बल्कि माफिया अतीक अहमद भी शामिल था. पूजा पाल ने बताया कि अतीक अहमद उनका राजनीतिक सफर खत्म करना चाहता था. इसलिए उसने षड्यंत्र के तहत उनकी शादी कराई. लेकिन जैसे हुए उन्हें इसका पता चला उन्होंने कोर्ट में जाकर अपने विवाह से अलगाव की अर्जी दायर कर दी.