विधायकी रहेगी या जाएगी? हाईकोर्ट ने मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को लेकर ले लिया ये बड़ा फैसला
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे और पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को बड़ी राहत दी है.
ADVERTISEMENT

अब्बास अंसारी- फाइल फोटो
UP News: माफिया-नेता मुख्तार अंसारी के बेटे और पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी को बड़ी राहत देते हुए, उन्हें मिली 2 साल की सजा को रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी की याचिका को मंजूर कर लिया है. इसी के साथ मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी किए गए सजा के आदेश को भी रद्द कर दिया है.
