पूजा पाल को सपा ने दिखाया बाहर का रास्ता... क्या चली जाएगी उनकी विधायकी, चायल सीट पर होगा उपचुनाव?
सपा से निकाले जाने के बाद पूजा पाल विधायक रहेंगी या उनकी विधायकी चली जाएगी. जानकारों की मानें तो पूजा पाल का पार्टी से निष्कासन उन्हें विधायक पद नहीं हटाता. यहां एक अहम कानूनी शब्द सामने आता है असंबद्ध विधायक यानी अनअटैच्ड एमएलए.
ADVERTISEMENT

Pooja Pal Story
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 14 अगस्त 2025 का दिन राजनीतिक मद्देनज़र काफी उठापटक से भरा रहा. समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल, जो पिछले कई सालों से पार्टी के लिए एक मजबूत चेहरे के तौर पर देखी जाती रही हैं, उन्हें पार्टी ने तत्काल निष्कासित कर दिया है. दावों की मानें तो उनके ऊपर ये कार्रवाई विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में की गई कार्रवाइयों की खुले मंच से तारीफ करने की वजह से की गई है.
