लेटेस्ट न्यूज़

श्रावस्ती के 30 मदरसों को खोलने का आदेश, हाई कोर्ट ने रद्द कर दी इन्हें बंद करने वाली नोटिस

हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस पंकज भाटिया की सिंगल बेंच ने श्रावस्ती के 30 मदरसों को खोलने का आदेश दिया है. श्रावस्ती के इन मदरसों की  तरफ से हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की गई थी.

ADVERTISEMENT

Madarsa (File Photo) : सांकेतिक तस्वीर
Madarsa (File Photo) : सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में मदरसों पर ऐक्शन का मामला पिछले महीनों में काफी चर्चाओं में रहा. कई मदरसे सील किए गए तो कई की मान्यताओं पर तलवार लटकी. पर श्रावस्ती में बंद किए गए 30 मदरसों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिल गई है. हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने मदरसों को बंद करने की नोटिस को रद्द कर दिया है और इसे इसलिए दोषपूर्ण माना क्योंकि इसमें मदरसों को अपना पक्ष रखने के लिए वक्त नहीं दिया गया. आइए आपको विस्तार से इस मामले की जानकारी देते हैं.