बहन संग छेड़खानी की शिकायत करने अर्जुन पहुंच गया आरोपी साहिल के घर, वहां उसके साथ जो हुआ, मचा हड़कंप
UP News: यूपी के बस्ती से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बहन के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करना एक भाई को भारी पड़ गया. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Basti News
UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक लड़की के साथ छेड़खानी करता था. जब ये बात लड़की के भाई को पता चली तो उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत कर दी. अब अपनी बहन की रक्षा करना इस भाई को काफी भारी पड़ गया. आरोप है कि आरोपी और उसके परिजनों ने युवती के भाई पर हमला कर दिया और धारदार हथियार से उसकी 3 उंगलियां काट डाली. आरोपी पक्ष मुस्लिम है, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है.
