प्रतापगढ़ पुलिस का नाटकीय वीडियो हुआ वायरल, 3 युवकों को दौड़ाकर पकड़ने का ये सीन देख चौंक जाएंगे आप
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से पुलिस की धर-पकड़ के एक वायरल वीडियो पर जबर्दस्त चर्चा है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो यह यूपी पुलिस नहीं, बल्कि किसी फिल्म का सीन हो.
ADVERTISEMENT

Pratapgarh News
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से पुलिस की धर-पकड़ के एक वायरल वीडियो पर जबर्दस्त चर्चा है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो यह यूपी पुलिस नहीं, बल्कि किसी फिल्म का सीन हो. इसमें पुलिसवाले दौड़कर बदमाशों को पकड़ रहे हैं, जबकि जिनपर बदमाशी का आरोप है वो खड़े होकर पुलिस को आता देख रहे हैं. अचरज की बात है कि आरोपी भागने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं. प्रतापगढ़ पुलिस की वाहवाही बटोरने की कोशिश अब उनकी फजीहत की वजह बनती नजर आ रही है.
