पत्नी शानवी को बनाना था नोरा फतेही जैसी, 3-3 घंटे करवाता था कसरत! गाजियाबाद के शिवम ने गजब कांड किए
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि शिवम उज्ज्वल नाम का एक शख्स अपनी पत्नी शानवी पर कसरत करने का दबाव बनाता था, जिससे वह नोरा फतेही जैसी दिखने लगे.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि शिवम उज्ज्वल नाम का एक शख्स अपनी पत्नी शानवी पर कसरत करने का दबाव बनाता था, जिससे वह नोरा फतेही जैसी दिखने लगे. शानवी के आरोप के मुताबिक उसका पति तीन-तीन घंटे उससे एक्सरसाइज करवाता था. वहीं जब वह थकान या स्वास्थ्य कारणों से एक्सरसाइज नहीं कर पाती थी तो कई दिनों तक उसे खाना नहीं दिया जाता था. शिवम अक्सर अपनी पत्नी को ताना मारता था क्योंकि उसे नोरा फतेही जैसी खूबसूरत पत्नी चाहिए थी.शानवी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ महिला थाने में गंभीर शिकायत दर्ज कराई हैं.
