फौजी पति को थी ऑनलाइन गेमिंग की लत, कीमत पत्नी को चुकानी पड़ी, शाहजहांपुर की विधी संग ये क्या हुआ?
UP News: विधि की शादी 23 मार्च 2023 के दिन शाहजहांपुर के हरिओम से हुई थी. पति सेना में था. अब युवती की मौत ने सभी को चौंका दिया है.
ADVERTISEMENT

Shahjahanpur news
UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक फौजी की पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है. संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के इस मामले ने हड़कंप मचा दिया है. दरअसल पीड़ित परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है और फिर इसे दूसरा रंग देने की कोशिश की है, जिससे वह बच जाए.