CM ने बयान सुने बिना ही ट्वीट कर दिया...विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी के बाद रामगोपाल यादव ने ये कहा
Ram Gopal Yadav News: समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव ने मुरादाबाद में विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर 'जातिसूचक' टिप्पणी के बाद सफाई दी. यह टिप्पणी 'ऑपरेशन सिंदूर' प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी और सिंह पर चर्चा के दौरान आई, जिसके बाद सीएम योगी समेत अन्य नेताओं ने निंदा की.
ADVERTISEMENT

Ram Gopal Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर ‘जातिसूचक’ टिप्पणी के बाद अब सफाई दी है. बता दें कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) पर भारतीय सेना द्वारा 'आपरेशन सिंदूर' के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी थी. इसी के बाद से दोनों चर्चा में आ गईं. वहीं, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का जिक्र मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान करते हुए रामगोपाल यादव ने व्योमिका सिंह ‘जातिसूचक’ टिप्पणी की, जिसके बाद सीएम योगी और मायावती समेत अन्य बड़े नेताओं ने उनपर हमला बोला. अब रामगोपाला यादव ने मामले में लेटेस्ट प्रतिक्रया दी है, जिसे आप खबर में आगे जानें.