UP Weather Update: भीषण गर्मी से हालात हो रहे बेकाबू! हीटवेव से बचने के लिए जारी हुई ये एडवाइजरी
उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने हीटवेव से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. लोगों से दोपहर 12 से 4 बजे तक घरों में रहने और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए ‘मित्र प्रणाली’ शुरू करने की अपील की गई है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ स्तर तक पहुंच रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. प्रदेश के कई जिलों में लू के चलते स्थिति गंभीर होती जा रही है. मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने आम जनता को हीटवेव से बचाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि हीटवेव से प्रभावित इलाकों में त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाएं. स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है.