लेटेस्ट न्यूज़

श्रीकांत के खिलाफ नोएडा प्रशासन के एक्शन पर प्रियंका बोलीं- ‘बुल्डोजर कार्रवाई दिखावटी है’

Noida News: महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी द्वारा उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित उसके घर के बाहर बनाए गए ‘अवैध’…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Noida News: महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी द्वारा उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित उसके घर के बाहर बनाए गए ‘अवैध’ निर्माण को ढहा दिया गया. त्यागी फिलहाल फरार है. त्यागी के खिलाफ नोएडा प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर हमला बोला है.

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर कहा,

“क्या इतने सालों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है. इन सवालों के जवाब से सरकार बच रही है एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता व 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है? कौन है जो उसको बचाता रहा?”

प्रियंका गांधी

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे नोएडा प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने शहर के सेक्टर 93बी स्थित ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में पहुंचकर श्रीकांत त्यागी के ग्राउंड फ्लोर वाले अपार्टमेंट के बाहर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया.

उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत नोएडा प्राधिकरण से की गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है.

भाजपा का नेता होने का दावा करने वाले त्यागी के खिलाफ ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी की एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि महिला ने त्यागी द्वारा सोसायटी के साझा क्षेत्र में पौधे लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिससे वह भड़क उठा था.

सोसायटी में गत शाम से ही भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. वरिष्ठ अधिकारियों ने सोसायटी के निवासियों से बातचीत की. उन्होंने सरकार के अवैध निर्माण को ढहाए जाने के कदम की तारीफ की. इस मौके पर कुछ लोगों को मिठाइयां बांटते हुए भी देखा गया. उन्होंने त्यागी को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की है.

फरार आरोपी श्रीकांत को उसकी पत्नी ने पकड़ा था अन्य महिला के साथ, लखनऊ में दर्ज कराया था केस