रामपुर में पहली बार BJP का परचम लहराने वाले विधायक आकाश सक्सेना ने PM मोदी से की मुलाकात
Rampur News: रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने वाले पार्टी नेता आकाश सक्सेना ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास…
ADVERTISEMENT

Rampur News: रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने वाले पार्टी नेता आकाश सक्सेना ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की. आपको बता दें कि उपचुनाव में आकाश सक्सेना की जीत के साथ ही भाजपा ने आजादी के बाद इस सीट पर पहली बार कब्जा किया है. भाजपा पहली बार रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीती है. इससे पहले करीब 40 साल से यहां सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ही विधायक रहे. उनसे पहले इस क्षेत्र में कांग्रेस का वर्चस्व रहा था.