लेटेस्ट न्यूज़

डिंपल ने बचा ली मुलायम की विरासत, मैनपुरी में 2.88 लाख वोटों से BJP प्रत्याशी को हराया

UP By Elections: मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोटों की गिनती हुई. काउंटिंग के बाद मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिंपल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP By Elections: मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोटों की गिनती हुई. काउंटिंग के बाद मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव को विजयी घोषित किया गया. डिंपल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को हराकर यह जीत हासिल की. डिंपल ने रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 मतों से हराया. जीतने के बाद डिंपल यादव ने मैनपुरी के डीएम से जीत का प्रमाण पत्र लिया.