लेटेस्ट न्यूज़

आज CM योगी से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं भूपेंद्र चौधरी: सूत्र

UP Political News: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, आज यानी सोमवार को लखनऊ पहुंच रहे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, आज यानी सोमवार को लखनऊ पहुंच रहे उत्तर प्रदेश बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं. ऐसी खबर है कि भूपेंद्र चौधरी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा देंगे. आपको बता दें कि भूपेंद्र चौधरी योगी मंत्रिमंडल में पंचायती राज मंत्री हैं. दरअसल, भाजपा में एक व्यक्ति और एक पद का सिद्धांत लागू है. इसी वजह से चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.