लेटेस्ट न्यूज़

AAP का मिशन अयोध्या: रामलला का दर्शन करेंगे सिसोदिया और संजय सिंह, जानें आगे का प्लान

जैसे 2014 और 2019 के आम चुनावों का केंद्र बिंदु यूपी का वाराणसी बना रहा, वैसा ही कुछ हाल यूपी चुनाव 2022 के लिए अयोध्या…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

जैसे 2014 और 2019 के आम चुनावों का केंद्र बिंदु यूपी का वाराणसी बना रहा, वैसा ही कुछ हाल यूपी चुनाव 2022 के लिए अयोध्या का नजर आ रहा है. पिछले दिनों बीएसपी ने अपने प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत अयोध्या से की, तो AIMIM चीफ ओवैसी भी यहीं से यूपी की चुनावी राजनीति को साधने की कोशिश करते नजर आए. अब बारी है आम आदमी पार्टी की, जो आगामी यूपी चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर बेकरार है.