Opinion: प्रयागराज में स्वरूप रानी नेहरू के नाम पर अस्पताल काकोरी एक्शन पर धब्बा क्यों है?
Opinion: काकोरी एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का नाम अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर रखने की मांग और इसके ऐतिहासिक संदर्भ.
ADVERTISEMENT

Representative Image
देश आजादी का अमृत काल मना रहा है तथा यह साल ऐतिहासिक काकोरी एक्शन (9 अगस्त 1925) की 100वीं वर्षगांठ का प्रतीक भी है. ऐसे में औपनिवेशिक मानसिकता के अवशेषों और राजनीतिक परिवारवाद के प्रतीकों को हटाकर देश के अमर बलिदानियों को उनका वास्तविक सम्मान देना हर भारतीय का परम राष्ट्रीय कर्तव्य है. अगर आप प्रयागराज में हैं या कभी वहां जाएं तो आपको ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान को जरूर जानना होगा.
