लेटेस्ट न्यूज़

4200 करोड़ में बने इस एक्सप्रेसवे की 20 दिनों में 5वीं बार हुई मरम्मत, टूटी सड़क पर NHAI ने बैठाई जांच

कानपुर से लखनऊ के बीच तेज और सुगम सफर के लिए शुरू किए गए कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के महज 20 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

ADVERTISEMENT

Kanpur Lucknow Expressway Repair
Kanpur Lucknow Expressway Repair
social share
Google CTA

Kanpur Lucknow Expressway Repair: कानपुर से लखनऊ के बीच तेज और सुगम सफर के लिए शुरू किए गए कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के महज 20 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. एक्सप्रेसवे के अलग-अलग हिस्सों में अब तक 5 से 6 बार मरम्मत किए जाने का दावा किया जा रहा है. इस बार उन्नाव के पास सड़क की खराब हुई सतह को ठीक करने का काम चल रहा है. हमारे ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि करीब 3 किलोमीटर के हिस्से में बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, जबकि करीब 200 से 300 मीटर के हिस्से में सड़क सुधार का काम जारी है.