UP Weather Update: आज फिर बदलेगा मौसम, पूर्वी और पश्चिम यूपी के इन 50+ जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update Today (Photo: AI Generated)
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के कुल 65 जिलों में येलो अलर्ट बताया गया है. ऐसे में लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.
