लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा के इन 7 प्राइवेट स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, फीस बढ़ाने पर 1-1 लाख का लगा जुर्माना

यूपी के गौतमबुद्ध नगर में निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में शुल्क विनियमन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 निजी स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

ADVERTISEMENT

Private School Fee Hike Fine News
Private School Fee Hike Fine News (Photo:AI)
social share
Google CTA

Private School Fee Hike Fine News: यूपी के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में शुल्क विनियमन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 निजी स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों की ओर से बढ़ाई गई फीस की समीक्षा की थी. जांच में सामने आया कि 6 स्कूलों ने निर्धारित 7.23 प्रतिशत की सीमा से अधिक फीस बढ़ाई, जबकि एक स्कूल ने कंपोजिट फीस के अलावा अलग से एनुअल चार्ज भी वसूला.