लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव की रैली में अलीगढ़ से पहुंचे उनके हमशक्ल सलाउद्दीन को देख हर कोई रह गया हैरान

Akhilesh Yadav Doppelganger: अखिलेश यादव की दादरी रैली में छाए उनके हमशक्ल सलाउद्दीन. अलीगढ़ के रहने वाले इस शख्स के साथ सेल्फी लेने के लिए कार्यकर्ताओं में मची होड़. समर्थकों का दावा- 29 मार्च की इस रैली से शुरू हुआ 2027 का चुनावी बवंडर.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Doppelganger
Akhilesh Yadav Doppelganger
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav Doppelganger: नोएडा में समाजवादी पार्टी की महा रैली के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. यहां अखिलेश यादव के आने से पहले ही उनके एक हमशक्ल ने समां बांध दिया. अलीगढ़ से आए सलाउद्दीन नाम के इस शख्स का चेहरा और अंदाज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इतना मिलता है. लोग उन्हें 'अलीगढ़ के अखिलेश भैया' कहकर पुकार रहे थे. सलाउद्दीन को रैली स्थल के भीतर तक पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा. क्योंकि हर कोई उनके साथ एक फोटो खिंचवाना चाहता था.