क्या शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम में है स्विमिंगपूल? शीशमहल वाले दावों की हकीकत क्या है
वाराणसी के विद्या मठ में 'स्विमिंग पूल' और 'शीश महल' के दावों की खुली पोल. विशेष प्रतिनिधि ने बताया- आश्रम केवल तीन मंजिला है, जिसे षड्यंत्र के तहत बदनाम किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले आशुतोष महाराज ने विद्या मठ आश्रम को लेकर कई दावे किए थे. इन दावों की पड़ताल के दौरान आश्रम के विशेष प्रतिनिधि देवेंद्र पांडे ने बताया कि ये तमाम आरोप निराधार और कल्पना से परे हैं.