कौन हैं वाराणसी के इशू मौर्य जिन्हें DUSU चुनाव में ABVP ने बनाया उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार?
DUSU चुनाव 2026-27 के लिए ABVP ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. वाराणसी के पहड़िया के रहने वाले इशू मौर्य को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है. खबर में आगे उनके परिवार और पढ़ाई से जुड़ी हर बात को तफ़्सील से जानिए.
ADVERTISEMENT

Ishu Maurya (Photo Instagram)
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. एबीवीपी ने यश डबास को अध्यक्ष पद, इशू मौर्य को उपाध्यक्ष पद, रिया छाबड़ी को सचिव पद और लक्ष्यराज सिंह को संयुक्त सचिव पद के लिए प्रत्याशी बनाया है. आपको बता दें कि इशू मौर्य मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के लिए रहने वाले हैं. उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनने के बाद इशू मौर्य की चर्चा है. खबर में आगे जानिए कौन हैं इशू मौर्य?

