UPTak Baithak Logo

वाराणसी: अग्निवीर योजना के खिलाफ बवाल मामले में कांग्रेस नेता राहुल राज को मिली जमानत

सेना भर्ती से जुड़े अग्निवीर योजना के खिलाफ पिछले साल पूरे देश में जमकर बवाल हुआ था. 17 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

सेना भर्ती से जुड़े अग्निवीर योजना के खिलाफ पिछले साल पूरे देश में जमकर बवाल हुआ था. 17 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी अग्निवीर योजना के खिलाफ जमकर बवाल हुआ था. वाराणसी में हुए इस बवाल में सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ के साथ प्राइवेट गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया था. इसी मामले में मुख्य आरोपी रहे कांग्रेस नेता राहुल राज को अब जिला न्यायालय से जमानत मिल गई है. कांग्रेस नेता राहुल राज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था.