लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी: CM योगी ने संत रविदास मंदिर में किए दर्शन, लंगर में प्रसाद भी चखा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 16 फरवरी को संत रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी के रविदास मंदिर में दर्शन किए. इस अवसर…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 16 फरवरी को संत रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी के रविदास मंदिर में दर्शन किए.

इस अवसर पर सीएम योगी ने संत रविदास की जन्मस्थली ‘सीर गोवर्धन’ में आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण किया.

सीएम योगी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि पूज्य संत रविदास जी की जन्मस्थली ‘सीर गोवर्धन’ यूपी की सांस्कृतिक नगरी काशी में है.”

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सीएम योगी का वाराणसी में रविदास मंदिर का यह दौरा दलित वोट बैंक को रिझाने की नजर से देखा जा रहा है.

आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी बुधवार को ही संत रविदास के मंदिर में मत्था टेका था.