वाराणसी पहुंचा 500000 रुपये का स्पेशल बकरा कल्लू, उसके ऊपर जन्म से लिखा है 'अल्लाह', कौन है इसका मालिक?
Varanasi News: वाराणसी की बकरामंडी में 5 लाख की कीमत वाले 'कल्लू' बकरे को इसलिए लोग देखने चले आ रहे हैं, क्योंकि उसके ऊपर जन्म से ही अल्लाह लिखा हुआ है. जानें कल्लू बकरे की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Goat Kallu
Varanasi News: पर्व चाहे जो भी हो वाराणसी में इसकी खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगती है. ऐसा ही इस बार कुर्बानी के पर्व बकरीद पर भी देखने को मिल रहा है. सजी बकरामंडी में 5 लाख की कीमत वाले 'कल्लू' बकरे को इसलिए लोग देखने चले आ रहे हैं, क्योंकि उसके ऊपर जन्म से ही अल्लाह लिखा हुआ है. सेहतमंद और खूबसूरत 'कल्लू' महज डेढ़ साल का ही है, जो इन दोनों वाराणसी में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.