लेटेस्ट न्यूज़

ज्ञानवापी में मिला शिवलिंग? जानें रिपोर्ट, वायरल वीडियो पर क्या बोले सहायक एडवोकेट कमिश्नर

वाराणसी के चर्चित श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी मामले में लगातार 3 दिनों तक चले एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे और वीडियोग्राफी की रिपोर्ट 17 मई, मंगलवार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

वाराणसी के चर्चित श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी मामले में लगातार 3 दिनों तक चले एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे और वीडियोग्राफी की रिपोर्ट 17 मई, मंगलवार को नियत समय पर कोर्ट में प्रस्तुत नहीं हो पाएगी. इसका खुलासा खुद सहायक एडवोकेट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने कर दिया है. वहीं, सहायक एडवोकेट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है, “वजूखाने का वीडियो सही है. इसमें दिख रही आकृति को हिंदू पक्ष शिवलिंग बता रहा है.”