लेटेस्ट न्यूज़

MLC स्नातक चुनाव से पहले सपा के कैंडिडेट और एमएलसी आशुतोष सिन्हा का नाम ही वोटर लिस्ट से गायब! गजब बवाल

रोशन जायसवाल

वाराणसी स्नातक निर्वाचन चुनाव से पहले बड़ी चूक. सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा और उनके परिवार का नाम वोटर लिस्ट से बाहर. जिलाधिकारी से शिकायत, 8 जिलों में मतदाता सूची में लापरवाही और गड़बड़ी का आरोप.

ADVERTISEMENT

SP MLC Ashutosh Sinha (Pic- Facebook).
SP MLC Ashutosh Sinha (Pic- Facebook).
social share

उत्तर प्रदेश में आगामी विधान परिषद स्नातक निर्वाचन चुनाव से पहले मतदाता सूची में एक बड़ी और चौंकाने वाली अनियमितता सामने आने का दावा किया जा रहा है. वाराणसी स्नातक सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के मौजूदा स्नातक एमएलसी और वाराणसी-मिर्जापुर खंड से एक बार फिर प्रत्याशी बनाए गए आशुतोष सिन्हा का नाम ही वोटर लिस्ट से गायब बताया जा रहा है. उनके परिवार के सदस्यों के नाम भी सूची में शामिल नहीं किए गए हैं. सपा एमएलसी का दावा है कि उन्होंने तय प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन भी किया था फिर भी उनके साथ ऐसा हुआ.

यह भी पढ़ें...