लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में 2 नाबालिग क्रिकेटर अचानक हुए बीमार, फिर उनके कोच मुरारी लाल का असली चेहरा सामने आया

वाराणसी में दहलाने वाली घटना सामने आई है. अंडर-14 सिलेक्शन का झांसा देकर क्रिकेट कोच मुरारी लाल पर 2 नाबालिग छात्रों से कुकर्म का आरोप. तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा. आरोपी फरार, पुलिस की दो टीमें तलाश में जुटी.

ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
Varanasi Crime News
social share
google news

Varanasi News: वाराणसी में 2 नाबालिग क्रिकेटर अचानक बीमार पड़ गए. बच्चों को अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों के सामने बच्चों ने हिम्मत जुटाई और अपने माता-पिता को पूरी आपबीती बता दी. जो सच सामने आया उसने सबके होश उड़ा दिए. बच्चों के शरीर पर जो घाव थे उससे कहीं गहरा सदमा परिवार को लगा. दोनों लड़कों के क्रिकेट कोच ने ही उनका विश्वास तोड़ा था. बच्चों ने बताया कि उनका कोच उन्हें अंडर-14 टीम में सिलेक्शन का झांसा दे रहा था.