लेटेस्ट न्यूज़

2019 में पत्नी हुई गायब अब 17 साल की बेटी भी लापता! पिता संजय पांडेय बोले- बेटी को कुछ हुआ तो...

वाराणसी के साही गांव में बस ड्राइवर संजय पांडेय की 17 वर्षीय बेटी स्वीटी पांडेय गायब हो गई. पिता ने पुलिस की उदासीनता पर चिंता जताते हुए मदद की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर ने त्वरित कार्रवाई और सुरक्षित बरामदगी का आश्वासन दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बेहद संवेदनशील और दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां के चोलापुर थाना क्षेत्र के साही गांव के एक गरीब बस ड्राइवर संजय पांडेय की जिंदगी दुखों में डूबी हुई है. संजय ने बताया कि 2019 में उनकी पत्नी रहस्यमय तरीके से घर से गायब हो गई थी और अब उनकी 17 वर्षीय बेटी स्वीटी पांडेय भी अचानक लापता हो गई है. पुलिस की कथित उदासीनता से तंग आकर संजय पांडेय अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीरें गले में लटकाकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे. संजय ने फूट-फूटकर रोते हुए अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है.