UPTak Baithak Logo

काशी कॉरिडोर बनने के बाद बना रिकॉर्ड, दो साल में बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे इतने लोग

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में पिछले दो साल में रिकॉर्ड संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई है. काशी कॉरिडोर बनने के बाद 12.92 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varanasi News: वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में पिछले दो साल में रिकॉर्ड संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई है. काशी कॉरिडोर बनने के बाद 12.92 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था. इसके बाद से यहां आने वाले महादेव के भक्तों की संख्या में कई गुणा वृद्धि हुई है. दो साल में काशी विश्वनाथ ट्रस्ट ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में इजाफा किया है.